मधुबनी, जून 24 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक, मधुबनी (जिला इकाई) की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर में हुई। बैठक में मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पंकज कुमार साहू एवं राहुल देव द्वारा की गई तथा सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती एवं शिक्षकों के हितों से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- जिला कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक संघ का गठनबैठक के मुख्य बिंदु बैठक में मधुबनी जिले के सभी प्रखंडों के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों को एक मंच पर संगठित करने पर सहमति बनी। कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की समस्याओं, सेवा शर्तों एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा तथा विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने के लिए एक जि...