आगरा, दिसम्बर 29 -- ओलंपिक खेलोत्सव 2025 के अंतर्गत के जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को क्रिकेट एवं जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिल के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला ओलंपिक की अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने का श्रेष्ठ साधन हैं। महासचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि जिला ओलंपिक खेलोत्सव कासगंज के उभरते खिलाड़ियों को पहचान और आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान कर रहा है। सह सचिव बृजेश यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील गौतम पहलवान ने भी खिलाड़ियों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए। क्रिकेट प्रतियोगिता महिला वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.