साहिबगंज, जून 6 -- बरहरवा । साहिबगंज जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 12 जून को जिला ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता यहां ऋषि मिशन स्कूल में होगी। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देना है। इस स्पर्धा में किसी भी स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। संघ के सचिव विक्रम कुमार मिश्रा ने पंजीकरण की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। इस बार प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि मिशन स्कूल के प्राचार्य कमलेश गुप्ता मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...