खगडि़या, अप्रैल 24 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय में भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का गुरुवार को जिला आब्जर्वर सह जिला मास्टर प्रशिक्षक दीपक कुमार ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। यह प्रशिक्षण सभागार और अन्य कक्षों में चल रहा था। निरीक्षण के दौरान दीपक कुमार ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के साथ बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी और पर्यवेक्षकों को विशेष रूप से अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी तीनों प्रशिक्षण कक्षों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में श्यामल किशोर विद्यार्थी, सनोज कुमार शशि, मधु कुमार, मुकेश कुमार चंद्रा, अजय कुमार और हीरालाल कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना में प्रगणकों के तीसरे व अंतिम...