गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम। जिले की मंडियों में शुरू हुई रबी की फसलों की सरकारी खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में गुरुवार को गुरुग्राम के उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने सरसों और गेहूं की खरीद व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लेने के लिए फर्रुखनगर अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेट पास व्यवस्था, वाहनों की एंट्री, बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की बहुत ही बारीकी से जांच की। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपनी फसल बेचने के लिए मंडी आने वाले किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने खुद एक किसान से बातचीत कर गेट पास बनवाने की...