गोरखपुर, अप्रैल 13 -- सिकरीगंज। हिन्दुस्तान संवाद भाजपा में जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद सिकरीगंज में प्रथम आगमन पर गीतांजली श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गीतांजलि श्रीवास्तव ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और तन्मयता के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी।कार्यक्रम में अजय ओझा, धर्मनाथ जायसवाल, हरिप्रसाद, हरिओम मिश्रा, रतन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, उमेश जायसवाल, आलोक पाण्डेय, विद्यासागर ओझा, कैलाश बेलदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...