दुमका, अप्रैल 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। आरएएमपी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र दुमका में एक दिवसीय वस्तु एवं सेवा कर निबंधन सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा उद्यमियों को जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), एचएसएन कोड एवं थ्रेशहोल्ड लिमिट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यमियों को बताया गया कि समय पर जीएसटी रिटर्न भरना एवं नियमों का पालन करना व्यवसाय की विश्वसनीयता एवं विकास के लिए आवश्यक है। शिविर में विशेष रूप से सूक्ष्म एवं महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी गई। जीएसटी पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने...