मधुबनी, मई 21 -- मधुबनी, एक संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र में कानूनी और विनियामक अनुपालन कार्यशाला का बुधवार को आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा ने किया। मौके पर कार्यशाला में भाग ले रहे लोगों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों, नवाचारी छात्रों और एमएसएमई को कानूनी, विनियामक और कर अनुपालनों के प्रति सशक्त बनाना से है। इन्होंने जिले में सुंदर उद्यम शीलता इकोसिस्टम बनाने के लिए सरकारी योजनाओं के अधिकतम लाभ पर जोड़ दिया। जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर कुमार हार्दिक ने स्टार्टअप नीति 2022 के तहत 10 लाख के ब्याज मुक्त सीड फंड तथा इन्क्यूबेशन सहायता संबंधित जानकारी लोगों से साझा किया । विशेषज्ञ सत्र में टैक्स कंसलटेंट डॉ. प्रशांत कुमा...