लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आईआईएम लखनऊ जिला उद्योग केंद्रों के महा प्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को प्रशिक्षण देगा। उन्हें इस दौरान निवेशकों को यूपी में दी जा रही सहूलियतों के बारे में प्रशिक्षत किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार करेंगे। इस दौरान 40-40 बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इंवेस्ट यूपी ने प्रदेश में निवेशकों को दी जा रही सहूलियतों के बारे में खास कोर्स तैयार किया है। इसमें निवेशकों से समन्वय रखने, जमीन आवंटित करने, अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने समेत योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रशिक्षत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...