हाजीपुर, मार्च 9 -- कृषि विकास में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण: डीएम हाजीपुर। निज संवाददाता जिला उद्यान कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन जिलाधिकारी वर्षा सिंह,विधायक अवधेश सिंह, नगर परिषद हाजीपुर की सभापति संगीता कुमारी, उपप्रमुख हाजीपुर श नंदकिशोर , अन्य जनप्रतिनिधियों, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा वैशाली डॉ. विकास कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा श्री सियाराम साहू तथा प्रगतिशील किसानों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कि कृषि क्षेत्र में महिला किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानो...