आदित्यपुर, जुलाई 9 -- ग़म्हरिया। आदित्यपुर के कुलुपटांगा कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार के नेतृत्व में जिला इंटक के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय शिबू प्रधान की 49 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत शिबू प्रधान के चित्र पर पुष्प अर्पित और माला पहनकर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कांग्रेस नेता राज मंगल ठाकुर ने शिबू प्रधान की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा संगठन के विकास के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संगठन आज मुकाम पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी जीवनी से सीख लेकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व पार्षद पांडी मुखी, पूर्व नगर सचिव अर्जुन प्रधान, डॉ जेके गांगुली, विमल कुमार, ...