सहारनपुर, मई 26 -- देवबंद, संवाददाता। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद का वार्षिक चुनाव सोमवार सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। संगठन के तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रधान पद पर अमरीश आर्य, मंत्री पद पर डा. सुरेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष पद पर राजबीर आर्य, आडिटर शिवराज आर्य, उप प्रधान देवीदयाल आर्य, ब्रज भूषण आर्य, उपमंत्री यशपाल आर्य, मुकेश आर्य, मीडिया प्रभारी पंकज आर्य जबकि कन्हैया आर्य को सह मीडिया प्रभारी पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश सभा में उपमंत्री मनोनीत किए जाने पर अनुराग आर्य, जिला सभा के प्रधान महिपाल आर्य, जिला सभा में उप प्रधान मुकेश आर्य, जिला सभा में उपमंत्री विपिन आर्य समेत सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत अध्यक्ष महिपाल आर्...