मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के कार्य निष्पादन के लिए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) के रूप में प्राधिकृत किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को नगर विकास व आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इसके तहत सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उक्त पद पर पूर्णकालिक पदस्थापन होने तक नगर आयुक्त अपने कार्यों के अलावा जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के काम भी करेंगे। बहरहाल, विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत राज्य के कुल 37 जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के लिए कार्य निष्पादन को नगर आयुक्त व नगर कार्यपालक पदाधिकारी को सीईओ प्राधिकृत किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.