सराईकेला, जुलाई 28 -- सरायकेला। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पारदर्शी बनाने के लिए जिला आपूर्ति विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। दो चरणों में चले व्यापक सत्यापन अभियान के बाद जिले के 59,136 अयोग्य राशन कार्डधारियों के नाम सूची से हटा दी गई है। सरकारी खाद्यान्न का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके। विभाग की ओर से चलाए गए इस विशेष अभियान को दो चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण में 52,948 और दूसरे चरण में 6,188 अपात्र राशन कार्ड धारकों की पहचान की गई। दोनों चरणों के आंकड़ों को मिलाकर 59,136 अपात्र लाभुकों को योजना से बाहर कर दिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा का कहना है कि जिले में राशन कार्डों के सत्यापन के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह स...