लातेहार, मार्च 12 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित गुरूवार को की गई। बैठक में समिति द्वारा कुल 110 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई। विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा 110 में से 107 अभ्यावेदनों अनुशंसा की गई एवं 03अभ्यावेदनों को सशर्त की अनुशंसा की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव एवं मवेशियों की मौत, डोभा, नदी, जलाशयों में डूबने से हुई मौत, सर्पदंश आदि से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया। अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जांच एवं सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्ताव को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, कार्यपालक दंडाधिकारी...