रांची, दिसम्बर 12 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को को उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अन्य जिलों के उन पांच मृतकों के मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनकी मृत्यु खूंटी जिले में पानी में डूबने अथवा सड़क दुर्घटना में हुई थी। बैठक के दौरान कुल 5 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें रीमिक्स जलप्रपात में डूबने से दो लोगों की मौत, सोंमार बाजार के पास स्थित कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पांडुपुडिंग जलप्रपात में डूबने से एक व्यक्ति की मौत और कुलड़ा पुल के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत शामिल है। मृतक रांची, पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा जिलों के निवासी थे। समिति ने सभी मामलों में आश्रितों को मुआवजा देने की स्वीकृति प्रदान की। सरकारी प्रावधानों के...