शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- जिला अस्पताल परिसर स्थित स्टोर से सरकारी सर्जिकल दवाओं के गबन के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित फार्मासिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मामला 14 जून 2024 का है, जब प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुअसं 265/2024 धारा 409/120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि जिला अस्पताल के स्टोर से योजनाबद्ध तरीके से सरकारी सर्जिकल दवाओं का गबन किया गया। इस मामले में फार्मासिस्ट जे.डी. बंसल, फार्मासिस्ट मो. जुबैर अली उर्फ गुलजी, नन्द किशोर तथा एक अज्ञात वाहन चालक को नामजद किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.