नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज गुरुवार को भाग गया। जहां से मेट्रोपोल क्षेत्र में पहुंचकर उसने अचानक बरसाती नाले में छलांग लगा दी। जिसमें उसे गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने उसे सकुशल रेस्क्यू कर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया।एसआई दीपक कार्की के अनुसार, घोड़ाखाल धुलई निवासी 38 वर्षीय यशपाल पेट से जुड़ी समस्या के चलते 19 मई से अस्पताल में भर्ती था। यहां उसके साथ पत्नी भी थी। गुरुवार सुबह डॉ. एमएस दुग्ताल ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके कुछ देर बाद वह अस्पताल से भागकर मेट्रोपोल क्षेत्र पहुंचा। यह भी पढ़ें- मेडिकल कालेज के प्रथम तल से कूदकर मरीज ने जान दे दी जहां उसने नाले में छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नाले में घायलवस्था...