इटावा औरैया, जून 6 -- इटावा। जिला अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक के पास खड़ी एक बाइक चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया है। भरथना युवक ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक ब्लड बैंक के पास खड़ी की और भर्ती रिश्तेदार को देखने वार्ड में चला गया। करीब सवा नौ बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में लाल शर्ट और नीला लोअर पहने एक युवक सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर बाइक चोरी कर ले जाता दिखाई दिया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए ज...