गोरखपुर, अगस्त 27 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश शमीम अहमद अंसारी की अदालत में साक्ष्य की कार्यवाही नहीं हो सकी। अभियोजन की महत्वपूर्ण गवाह बालिका की बड़ी बहन की तबीयत खराब होने के कारण वह अदालत में उपस्थित नहीं हो सकी। अब उसकी गवाही के लिए अदालत ने 29 अगस्त 2026 की तारीख तय की है। मामला 28 जुलाई की रात का है। बड़ी बहन को खाना देने जिला अस्पताल गई 10 वर्षीय बालिका का डायल-112 में तैनात रहे सिपाही अभिषेक यादव ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और अगले दिन आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान 30 जुलाई को चिउटहा के पास रोहिन नदी किनारे बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

पुलिस की जां...