आगरा, मार्च 21 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मामों स्थित जिला अस्पताल से गत शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने एक अधिवक्ता की बाइक चोरी कर ली। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में अधिवक्ता यतेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश राजपूत निवासी नगला खंगार ढोलना ने बताया है कि गत 20 मार्च की दोपहर एक बजे करीब वह अपनी बाइक से पत्नी के काम के लिए जिला अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक जिला अस्पताल परिसर में खड़ी की और काम के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटकर आया तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाइ्र शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.