जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर चस्पा करनी होगी उपलब्ध दवाओं की सूची
हाथरस, जून 23 -- जिले में स्वस्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जरूरी दिशा निर्देश डीएम की ओर से जारी किए गए। बैठक के दौरान डीएम ने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की सूची प्रदर्शित करने वाले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। वहीं दवाओं की उपलब्धता प्रतिदिन अद्यतन किये जाने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को पारदर्शी एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति पहले से ही शारीरिक एवं मानसिक परेशानी में होता है, इसलिए उसे किसी भी प्रकार की अतिरिक्त असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर स्पष्ट साइनेज एवं मार्गदर्शक संकेतक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.