जिला अस्पताल में 3156 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया
नोएडा, मई 29 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को 3156 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। इसमें आभा स्कैन के जरिए 2412 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अस्पताल में कुल 322 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इसमें इंजेक्शन लगवाने पहुंचे नए लोगों की संख्या 54 थी। जनरल ऑपरेशन थिएटर में पांच छोटे और आठ बड़े ऑपरेशन हुए। इसके अलावा आंखों के पांच ऑपरेशन किए गए। मेडिकोलीगल (पुलिस) के चार मामले पहुंचे। अन्य 38 मरीजों का इलाज किया गया। अमरनाथ यात्रा के लिए 17 श्रद्धालुओं की मेडिकल जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.