इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- इटावा। अप्रैल में बढ़ते पारे ने लोगों को मई और जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है। इससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ा है। जिला अस्पताल की ओपीडी डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। डायरिया पीड़ितों को भर्ती किया जा रहा है। जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में 25 से 30 फीसदी मरीज सिर्फ डायरिया और डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं। इस समय मेडिसिन और बच्चा वार्ड फुल है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1034 से अधिक नए और 300 से अधिक पुराने मरीज आए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर, डायरिया से जूझ रहे मासूम पर्चा और जांच काउंटरों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। वहीं ओपीडी में भी काफी भीड़ रही।इटावा। जनरल फिजीशियन डॉ. शांन्तनु निगम बताया कि एक सप्...