हाथरस, मार्च 10 -- हाथरस। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से कुत्तों के काटने के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसके चलते सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में लगभग 100 से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। सोमवार को जैसे ही बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी खुली, वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। अस्पताल में 250 से अधिक नए-पुराने मरीजों को वैक्सीन लगाई गई। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में दिनभर में 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 100 तो नए मरीज थे। इनमें करीब 20 प्रतिशत मरीज बिल्ली, बंदर व अन्य जानवरों के हमलों में घायल थे। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हर रोज 30 से 40 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। पीड़ित बा...