अल्मोड़ा, मार्च 26 -- अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के भोजनालय में गुरुवार को गैस सिलेंडर खत्म हो जाने से व्यवस्था बिगड़ गई। मरीजों के लिए भोजन तैयार करने के लिए वैकल्पिक तौर पर हीटर का इंतजाम करना पड़ा। तब जाकर मरीजों के लिए खाना बनाया जा सका। हालांकि, बाद में सिलेंडर उपलब्ध होने से व्यवस्था पहले की तरह सुचारू हो गई। खाड़ी युद्ध के कारण जिले में गैस का संकट गहराने लगा है। अस्पताल भी अब इससे अछूते नहीं रह गए हैं। जिला अस्पताल के भोजनालय में जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के मरीजों के लिए खाना बनाया जाता है, लेकिन गुरुवार सुबह खाना बनाने के दौरान ही सिलेंडर की गैस खत्म हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...