बागपत, मई 4 -- बागपत। जिला अस्पताल में अब क्रिटिकल केयर मेडिसिन यूनिट स्थापित की जाएगी। गंभीर मरीजों को फौरी इलाज के साथ देखभाल की पूरी व्यवस्था होगी। इंडियन सोसायटी आफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की पहल पर यह काम होने जा रहा है। सीएमओ डा. तीरथलाल ने बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन एक विशेषता है। यह जीवन, घातक चोटों या रोगों वाले मरीजों के इलाज और देखभाल से संबंधित है। अब जिला अस्पताल में आठ बेड की स्पेशल क्रिटिकल केयर मेडिसिन यूनिट विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों के अंग जैसे दिल, फेफड़े, गुर्दे काम करना बंद करने की स्थिति में होते हैं, उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन से राहत दी जाती है। जीवन रक्षक मदद, 24 घंटे निगरानी, गंभीर मरीजों की जान बचाना उद्देश्य है। विशेषज्ञ टीम में डाक्टर, नर्स, श्वसन डाक्टर और फार्मासिस्ट शामिल रहते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.