मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में मरीजों, तीमारदारों और किसानों से कथित रूप से सुविधा शुल्क वसूले जाने तथा उनके आर्थिक शोषण संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अस्पताल में बैठक की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अस्पताल में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों व दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।

सीएमओ की बैठक मंगलवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कुमार वर्मा के कार्यालय में सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया पहुंचे। उन्होंने वहां एसीएमओ व अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ वार्ता करते हुए बताया कि भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर द्वारा जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, सुविधा शुल्क की वसूली, चरमराई अव्यवस्थाओं एवं आमजन को हो रह...