बरेली, अप्रैल 8 -- जिला अस्पताल में सीवर लाइन के लिए शुरू हुई खोदाई बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में ओपीडी के पास सीवर लाइन के लिए बुधवार को खोदाई शुरू हुई। बीती दिनों ही अस्पताल परिसर में नई सीवर लाइन डाली गई थी। इसके बाद भी ओपीडी के पास लगातार सीवर का पानी इकट्ठा हो रहा था। मरीजो को हो रही परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार को सीवर लाइन की खोदाई कराई। पता चला कि वहां पड़ी लाइन नई सीवर लाइन की जगह पुरानी सीवर लाइन से कनेक्ट होने की वजह से वहां पानी निकासी नहीं हो रही थी। अब वहां नई सीवर लाइन से पाइप को जोड़ा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.