उरई, अप्रैल 6 -- उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में बिजली के कारण सीटी स्कैन सुविधा सोमवार को धड़ाम रही। हाई वोल्टेज आने से सीटी स्कैन मशीन बंद होने पर मरीज परिसर में इधर-उधर भटकते रहे। वहीं सुविधा न मिलने से दूर दराज से आए मरीजों को मायूसी मिली।जिला अस्पताल में रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सुबह समय से ओपीडी शुरू हुई। मरीजों की सभी जांच और सारे काम व्यवस्थित तरीके से चल रहे थे। तभी अस्पताल की बिजली सप्लाई में कुछ गड़बड़ी होने के कारण हाई वोल्टेज से सीटी स्कैन सुविधा धड़ाम हो गई। वोल्टेज की तीव्रता की वजह से सीटी स्कैन मशीन चालू नहीं हो पाई। ऐसे में जिले से दूर दराज के क्षेत्र तथा आस पास के गैर जनपदों से सीटी स्कैन कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीटी स्कैन सुविधा बंद होने के बाद मरीज मशीन शुरू होने के इंतजार में अस्पत...