बस्ती, दिसम्बर 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से सीटी स्कैन जांच ठप है। विभागीय अनदेखी का खमियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में पांच दिसंबर से सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी समस्या के चलते जांच ठप है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई सक्रियता नहीं दिखाई जाने के चलते जांच की सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। ओपीडी में इलाज के लिए आए मरीज सीटी स्कैन कक्ष खराब होने का पोस्टर लगा देखकर मायूम होकर लौट जा रहे हैं। निजी सेंटरों पर मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। निजी सेंटरों पर जांच के लिए 3000 हजार रुपये खर्च करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में पीपी मॉडल पर सीटी स्कैन का संचालन पुराने इमरजेंसी भवन में हो रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव अधिक रहता है। ट्रामा सेंटर से लेकर ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.