फतेहपुर, अगस्त 27 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आहार-विहार माडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ हुआ। राज्य मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास कृष्णा पासवान ने फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया। कैंटीन का संचालन मातृभूमि संकुल स्तरीय समिति विकासखंड खजुहा के तहत गठित छह महिला सदस्यों की एसोसिएशन आफ पर्सन द्वारा किया जाएगा। कैंटीन में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वच्छ एवं स्वादिष्ट सूक्ष्म जलपान, भोजन, लस्सी और कोल्ड ड्रिंक आदि उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कैंटीन में रोज...