पिथौरागढ़, मार्च 16 -- पिथौरागढ़। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटी। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद ओपीडी संचालित होने से पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोग ओपीडी कक्षों में पर्ची लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। चिकित्सकों ने बताया सभी मरीजों का बारी-बारी से इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...