नैनीताल, जनवरी 21 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला अस्पताल बीडी पांडे नैनीताल में बुधवार को सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। ठंड के चलते इन दिनो अस्पताल में अधिकतर मरीज सर्दी, जुखाम और बुखार आदि की समस्या के चलते आ रहे हैं। साथ ही अन्य बीमारियों के चलते भी कई मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि इन दिनों उनके पास 70 से 80 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंच रहे है। ठंड अधिक होने के चलते सर्दी जुखाम, बुखार आदि की समस्या के चलते मरीज पहुंच रहे तथा कुछ मरीज अन्य समस्या के चलते भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में ठंड से बचाव करें और गर्म पानी पिएं, ताजा और गर्म भोजन खाएं, मौसम के अनुकूल कपड़े पहनें, किसी भी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक का परामर्श लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.