रामपुर, फरवरी 26 -- रामपुर। जिला अस्पताल में मरीजों से इलाज के नाम पर रुपये लिए जाने का मामला सामने आया। एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर सीएमएस स्वयं मौके पर पहुंचे और उन्होंने रंगे हाथों एक दिव्यांग को पकड़ लिया जो मरीजों से उनके इलाज और जांच के नाम पर रुपये ले रहा था। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व में यहां पर सीटी स्कैन और अन्य जरूरी जांचों पर मरीजों से रुपये लिए जा रहे थे, जिनको सीएमएस ने बंद करा दिया। अब अस्पताल में बाहरी व्यक्तियों ने दखल बढ़ा दी है और वे मरीजों से इलाज के नाम पर रुपये वसूल रहे हैं। गुरुवार को दोपहर में ओपीडी के समय में एक दिव्यांग व्यक्ति मरीजों से रुपये ले रहा था। यह जानकारी सामने आई तो सीएमएस ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया और गार्ड के हवाले कर दिया। हालांकि, बाद में उसको सख्त हिदायत देने...