वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में सोमवार सुबह एक युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। शव लेने से इनकार करते हुए डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। मामले की जांच के लिए सीएमएस ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। हंगामे के कारण काफी देर तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया था। टकटकपुर निवासी गुड़िया चौहान को खून की कमी होने पर पिछले दिनों एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि सोमवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने वार्ड में तैनात नर्स गीता मौर्य को तत्काल सूचना दी। लेकिन उन्होंने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को समय से अवगत नहीं कराया। हालत गंभीर होने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.