नोएडा, जून 18 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में मुंह के कैंसर की जांच के लिए मशीन मंगाई गई है। जांच मशीन आने के बाद स्क्रीनिंग शुरू कर दी जाएगी। अगले हफ्ते से जांच शुरू होने की संभावना है। जिला अस्पताल से एक रुपये की पर्ची बनाकर जांच कराई जा सकेगी। पहले डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। संदिग्ध मरीजों की जांच होगी। एक महीने पहले से इस सुविधा की तैयारी अस्पताल प्रबंधन कर रहा था। मुंह के कैंसर की जांच के लिए वर्तमान में जिला अस्पताल के मरीज राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान में भेजे जाते हैं। संस्थान में मुंह के कैंसर की जांच के साथ ही सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच की भी सुविधा है। इन दोनों कैंसर की जांच के लिए जिला अस्पताल के मरीज इसी संस्थान में जाते हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि तीन दिन में जांच मश...