लखीमपुरखीरी, अप्रैल 30 -- लखीमपुर। जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदार के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। महिला मरीज और उसके बेटे ने डाक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ डाक्टर ने युवक को मानसिक बीमारी होना कहकर पल्ला झाड़ लिया है। ओयल में चल रहे मेडिकल कालेज जिला अस्पताल में गुरुवार को महिला मरीज और तीमारदार के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप डाक्टर और स्टाफ पर लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें ईसानगर के गांव सिरसी की रहने वाली महिला बुखार, पेट दर्द की दवा लेने अस्पताल पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका इलाज न करके उसको और उसके बेटे को वहां से अभद्रता कर भगा दिया गया। इस मामले में सीएमएस के पास भी शिकायत की। इसमें भी मरीज को राहत नहीं दी गयी है। पीड़ित ने मामले में तहरीर पुलिस को दी है। इसमें डाक्टर और ...