बुलंदशहर, जून 19 -- जिला अस्पताल परिसर शुक्रवार को उस समय अखाड़ा बन गया, जब किसी पुराने विवाद को लेकर आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुरानी इमरजेंसी के बाहर दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। अस्पताल में अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने बमुश्किल बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के लोग जिला अस्पताल पहुंचे थे। जैसे ही दोनों का आमना-सामना पुरानी इमरजेंसी के पास हुआ, तो उनके बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- दुकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल देखते ही देखते विवाद इत...