हापुड़, जून 12 -- हापुड़। तापमान में उतार चढ़ाव लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। यहां जिला अस्पताल हापुड़ में बुखार के 10 मरीज भर्ती हुए हैं। जिन्हें चिकित्सक उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं, जिलेभर के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सबसे अधिक बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले कई दिनों से मौसम अपना रंग दिखा रहा है। कभी चटक धूप तो कभी बारिश पड़ रही है। ऐसे में बीमारियां बढ़ रही हैं। यहां जिलेभर के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। गुरूवार को जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 640 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, नजला, जुकाम के 45 मरीज रहे। यहां बुखार के अस्पताल में 10 मरीज भर्ती हैं। वहीं, गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ की ओपीडी में 875 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, नजला, जुकाम के 55 स...