बदायूं, मई 15 -- जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक अज्ञात अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। 29 अप्रैल को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इसके बाद से उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। डाक्टरों की निगरानी में भर्ती अधेड़ की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। बुधवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में भर्ती अधेड़ की इलाज के दौरान मौत पुलिस अब मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों...