चम्पावत, अप्रैल 28 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों के बैठने के लिए दस नई बेंच स्थापित की गई हैं। अब अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को प्रतीक्षा के दौरान बैठने की समुचित व्यवस्था प्राप्त होगी।सीएमओ डॉ.देवेश चौहान के अनुसार पूर्व में जिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था न होने के कारण असुविधा की स्थिति बनी रहती थी। नई बेंचों की स्थापना से इस समस्या का प्रभावी समाधान हुआ है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...