मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। खानपान में गड़बड़ी और दूषित पानी पीने से लोग वायरस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रोग प्रतिरोध क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं। लोग बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बदहजमी से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या में बढ़ी। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। स्वस्थ्य होने में पांच से सात दिन का समय लग जा रहा है। तेजधूप से स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इस समय वायरस व बैक्टीरिया का प्रकोप भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- पारा 42 डिग्री पहुंचते ही बढ़ने लगे डायरिया के रोगी खानपान में गड़बड़ी भारी पड़ रही है। दूषित पेयजल के सेवन से लोग वायरल गैस्टोइंटाइटिस से ग्रसित हो रहे हैं। इसकी चपेट में आने से युवा, बुजु...