हाथरस, मई 2 -- हाथरस। जैसे जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। वैसे वैसे बिजली के नखरे भी बढ़ गए हैं। इसका खामियांजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से शाम तक बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला। इस कारण मरीजों व तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के लोग पसीने से तरबतर हुए। बिजली न होने के कारण एक्सरे व अलट्रासाउंड आदि सुविधाएं प्रभावित हुई। वह बिना जांच के लौट गए। जिला अस्पताल में स्वतंत्र फीडर होने के बाद भी बिजली समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कभी जिला अस्पताल की लाइन में फॉल्ट तो कभी अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर के यार्ड में खराबी आ रही है। इस कारण अति आवश्यक सेवाओं में शामिल जिला अस्पताल में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस कारण आए दिन मरीजों व तीमरदारों को मुशिकलों का सामन...