चंदौली, मार्च 3 -- चंदौली। होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में 10 बेड का बर्न यूनिट पूरी तरह से सक्रिय किया गया है। इमरजेंसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी जाएगी। ताकि मरीजों का समुचित इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही सर्जन और स्क्रीन के डॉक्टरों की भी ड्यूटी लगी रहेगी। बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई है। बर्न यूनिट में सभी स्वास्थ्य व्यवस्था की गई है। डाक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...