शामली, मार्च 10 -- जिले में काला पीलिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में करीब 2160 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 7 से 9 नए मरीज काला पीलिया के सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी पर्ची बनाई जा रही है। जिसके चलते ओपीडी में बैठे चिकित्सक मरीजों का इलाज करते है। जिसके चलते जिला अस्पताल में 7 से 9 मरीज काला पीलिया से ग्रस्त मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कैराना और झिंझाना क्षेत्र के अलावा शामली के इंडस्ट्रियल एरिया में काला पीलिया के मरीजों की संख्या अधिक पाई जा रही है। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का क...