नैनीताल, जनवरी 21 -- नैनीताल, संवाददाता। मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड के कारण लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ाने लगा है। जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। ठंड के चलते इन दिनों अस्पताल में अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार आदि की समस्या के चलते आ रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि इन दिनों उनके पास 70 से 80 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में ठंड से बचाव करें और गर्म पानी पिएं। ताजा और गर्म भोजन खाएं। उन्होंने मौसम के अनुकूल कपड़े पहनने और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर चिकित्सक का परामर्श लेने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...