शामली, अप्रैल 8 -- शामली। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में संचालित खून जांच की सीबीसी मशीन फिर से खराब हो जाने से, मरीजों को परेशानियों का सामना करना पडा, जिसके चलते जांच के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पडा। जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार से अधिक मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है जिसके बाद ओपीडीयों में बैठे चिकत्सक मरीजों की जांच करने बाद रोजाना करीब 250 मरीजों को विभिन्न खून की जांच के लिए सलाह दी जाती है। वही रोजाना 150 मरीजों को सीबीसी जांच कराने पहुचते है। बुधवार को सीबीसी मशीन खराब होने के बाद लैब कर्मियों ने अस्पताल अधिकारियों को मशीन खराब होने की जानकारी दी जिसके बाद कम्पनी के इंजीनियर को बुलाया गया। इंजीनियर ने बताया की मशीन का हैड खराब हो गया है। मशीन अब गुरूवार तक ठीक होगी। वही मरीजों की सुविधा को देखते हुए। वैक्लपिक ...