शामली, मई 5 -- शामली। मंगलवार को डीएम आलोक यादव ने प्रातः करीब 8 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण काउंटर, मेडिसिन एवं डिस्पेंसरी स्टोर, समस्त ओपीडी, सीटी स्कैन, इमरजेंसी, अल्ट्रासाउंड, निर्माणाधीन ऑपरेशन थियेटर , महिला व पुरुष वार्ड तथा पैथोलॉजी लैब का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने फाईले पूरी न मिलने पर नाराजगी जाहिर की और व्यावस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। मंगलवार को डीएम आलोक यादव ने निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मेडिसिन स्टोर व डिस्पेंसरी कक्ष में चेकलिस्ट के आधार पर दवाइयों की उपलब्धता का बारीकी से परीक्षण किया और निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की एक्सपायरी दवा पाए जाने पर उसे न...