नई दिल्ली, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में मंगलवार सुबह सिरफिरे पैरामेडिकल छात्र ने सहपाठी छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई अस्पताल की एक महिला कर्मचारी भी हमले में घायल हो गई। वारदात के बाद अस्पताल स्टाफ ने आरोपी छात्र को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर एसपी सुकीर्ति माधव समेत पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्याकांड की बात सामने आई है। कानपुर स्थित थाना अरौल के ग्राम मड़ेवा निवासी सागर सिंह पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष का पैरामेडिकल का छात्र है। उसके साथ ही बरेली के केशरपुर निवासी 21 वर्षीय कशिश पटेल भी कोर्स कर रही थी। म...